पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खून की एक बूंद महज 15 मिनट में 3 संक्रामक बीमारियों का पता लगाया सकता है। साथ ही आजकल मार

यह मोबाइल ऐप्प है आपके लिए खास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना। उत्तर भारत का औद्योगिक हब लुधियाना एचआईवी पॉजिटिव मामलों में वृद्धि का साक्षी रहा है। कुछ दिनों तक जहां यह चिंता का विषय बना रहा, वहीं अब इस चिंता से मुक्ति के लिए समय रहते एचआईवी की स्थिति का पता किया जा सकता है। आपका मोबाइल आपको एचआईवी पॉजिटिव या नेगेटिव की जानकारी भी दे सकता है।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के ग्रुप ने एक ऐसी डिवाइस बनाई है जिसे स्मार्टफोन के साथ अटैच करके कोई भी यह पता लगा सकता है कि वो एचआईवी पॉजिटिव है या नहीं। इस डिवाइस के जरिए खून की एक बूंद महज 15 मिनट में 3 संक्रामक बीमारियों का पता लगाया सकता है। कोलंबिया स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में तैयार इस डिवाइस की सबसे खास बात यह है कि इसका इस्तेमाल बिना किसी संग्रहित ऊर्जा के भी किया जा सकता है क्योंकि इसके लिए जरूरी ऊर्जा स्मार्टफोन से भी ली जा सकती है। इस डिवाइस को ऑडियो जैक के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है।

इस डिवाइस के जरिए रवांडा के 96 मरीजों के खून की जांच की गई। इनमें से 97 प्रतिशत लोगों ने इस डिवाइस को इस्तेमाल करने की सलाह भी दी है। इस डिवाइस के जरिए घर बैठे ही पता लगा सकते हैं कि आप एचआईवी पॉजिटिव हैं या नहीं। इस डिवाइस की लागत 34 डॉलर (करीब 2100 रुपए) है।

यह था चिंता का विषय

सिविल अस्पताल से एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार 2009 में जहां 188 पुरुषों व 40 महिलाओं को एचआईवी संक्रमण पाया गया था, वहीं 2010 में यह आंकड़ा बढ़ा नजर आया था। 2010 में कुल 386 लोगों (294 पुरुषों और 92 महिलाओं) को यह संक्रमण पाया गया। तत्कालीन एसएमओ ऊघर सिंह सूच के मुताबिक एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों में के सबसे अधिक केस प्रवासियों, ट्रक ड्राइवरों, किसानों और नशा करने वालों के थे।