पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्कूल हो या अस्पताल, 'इंटरनेशनल मदर्स डे' पर हर तरफ 'मदर्स डे' कार्यक्रमों की धूम है। 'मदर्स डे' की पूर्वसंध्या पर शनिवार को एक ओर जहां पुलिस डीएवी पब्लिक कॉलेज, एवरेस्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी व बाल भारती पब्लिक स्कूल में प्रोग्राम हुए। वहीं, दूसरी ओर एसपीएस अपोलो हॉस्पिटल में 'मदर्स डे सेलिब्रेट' किया गया। जबकि सामाजिक संस्था 'एहसास' की सदस्याओं ने स्वामी विवेकानंद वृद्धाश्रम में 'मदर्स डे' मनाया।
संस्था की प्रेसीडेंट संगीता भंडारी व उनके साथियों ने वृद्धाश्रम में फल, मिठाई के साथ प्यार बांटा। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में 'कुकिंग विद आउट फायर' जैसी एक्टिविटी हुई। मांओं ने कुकिंग प्रतिभा दिखाई। मोतीनगर स्थित एवरेस्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल वेस्ट मेमोरियल वर्कशॉप आयोजित की गई। राम लाल भसीन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने कार्ड, कोलॉज, गिफ्ट बनाने के अलावा कविता और गीतों के जरिए मां के प्रति प्यार का इजहार किया।
वहीं, एसपीएस अपोलो हास्पिटल में इंटरएक्टिव एवं एजुकेटिव सेशन में चेकअप के लिए आईं सभी गर्भवती महिलाओं और उनके पतियों को बच्चे को संभालने की जानकारी दी गई। इस सेशन में डॉ.वीनस बंसल, कंसल्टेंट, डिपार्टमेंट ऑफ ऑबस्ट्रेटिक्स एवं गाइनोकॉलोजी, डॉ. प्रदीप शर्मा, सीनियर कंसल्टेंट, डिपार्टमेंट ऑफ नियोनटॉलोजी ने टिप्स दिए। हॉस्पिटल के एचआर विभाग ने एक मनोरंजक कार्यक्रम कराया, जहां उनके बच्चों ने 'माई मॉम इज बेस्ट प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी मां का दिन खास बना दिया।
बच्चों को धार्मिक किताबें दीं
स्टूडेंट्स को धर्म से जोडऩे के लिए रामगढिय़ा गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धार्मिक किताबों का वितरण किया गया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से हुए इस समारोह में जत्थेदार तरणजीत सिंह निमाणा ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के सामाजिक विकास में मुख्य भूमिका निभाती तो दूसरी ओर धर्म संदेश के बिना मानव अधूरा है। छात्रों में नैतिकता रहे व वह अपने अमीर विरसे से जुड़े रहें, इसी मकसद से ऐसे समारोह आयोजित किए जाते हैं। समारोह में कंवलजीत कौर कलसी, परविंदर कौर, सुरिंदर कौर, मनप्रीत कौर, राजवंत कौर व सुरिंदर दुग्गल उपस्थित रहे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.