पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना. राजनीतिक दलों को तो बस अपने प्रचार का मौका चाहिए, चाहे तरीका कोई भी हो। उनकी नब्ज पकडऩे वाले एक दुकानदार ने नया प्रोपेगंडा फंडा तैयार किया है। उन्होंने एक प्रशंसक की मांग पर मोबाइल कवर में एक राजनेता की तस्वीर फिट कराई। यह फंडा ऐसा हिट हुआ कि अब उनकी बल्ले-बल्ले हो गई।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगे मोबाइल कवर को देखकर दूसरे दलों के समर्थकों ने भी उनको अपने पसंदीदा नेताओं के ऐसे ही कवर तैयार करने के ऑर्डर देने शुरू कर दिए हैं। काफी तादाद में ऐसे ऑर्डर मिलने की वजह से अब दुकानदार चीन का रुख करने की तैयारी में हैं। ताकि लोकसभा चुनाव से पहले ऐसे मोबाइल कवर थोक के भाव तैयार करा सकें।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.