पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नवरात्रों पर सजाई मां की चौकी, किया श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(श्री दुर्गा माता मंंदिर में आयोजित चौकी के दौरान मुख्य मेहमानों को सम्मानित करते आयोजक।)
लुधियाना। जगराओं पुल स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं ने मां भगवती का पूजन किया। मां आदि शक्ति का पूजन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर में पंडित हरिमोहन द्वारा श्रद्धालुओं को मां दुर्गा का पूजन करवाया गया। शाम को सत्संग में स्वामी विवेक भारती ने लोगों को मां की महिमा से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आदि शक्ति मां दुर्गा का पूजन करने से मां भगवती अत्यंत प्रसन्न होती है।
इस दौरान लोगों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया। रात्रि को आयोजित मां की चौकी में कुमार संजीव ने मां का गुणगान मधुर भजनों से किया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से कैलाश नगर में सत्संग का आयोजन किया गया। साध्वी अंबालिका भारती ने कहा कि नवरात्रों के पावन अवसर पर लोग अपने घरों में मां की पावन ज्योति जलाकर मां का आह्वान करते हैं। वहीं दूसरी ओर वर्तमान समय में प्रकृति के संरक्षण के प्रति सजग नहीं है।

नवरात्रों में मां की पूजा अर्चना की जाती है। मां की हम पूजा अर्चना नवरात्रों में ही करते हैं, वहीं हमारे ऋषि मुनि हर रोज मां प्रकृति की पूजा करते थे। तुलसी पूजा का विधान था, वृक्षों की पूजा की जाती थी ताकि इंसान प्रकृति के साथ जुड़ा रह सके।

साध्वी भारती ने कहा कि वर्तमान समय में इंसान के पास मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने का समय तो है लेकिन प्रकृति की रक्षा करने का कोई समय नहीं है। इस अवसर पर साध्वी किरन भारती, साध्वी मनजीत भारती ने भजनों से मां का गुणगान किया। इस अवसर पर परमजीत कौर, ज्योति शर्मा, आरती गुप्ता, पाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, विनोद, शंकर गुप्ता, हरि कमल मौजूद थे।
आगे की स्लाइड में देखिए भक्तों की तस्वीरें...