पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना. पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में हंसने-हंसाने का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में अब पंजाबी जट्स भी अपने गोलमाल दर्शकों को हंसाने को तैयार हैं। यह कहना है 24 मई को रिलीज हो रही पंजाबी फिल्म 'जट्स इन गोलमालÓ के प्रोड्यूसर मनमोहन सिंह जंडू का। वह फिल्म के कलाकारों समीक्षा सिंह, जसविंदर भल्ला, बीएन शर्मा आदि से साथ मंगलवार को पत्रकारों से रूबरू थे।
उन्होंने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को हंसाकर लोटपोट कर देगी। फिल्म में बिन्नू ढिल्लो डॉन की भूमिका में हैं जिनके दिल में छेद है। उन्हें हार्ट ट्रांसप्लांट करवाने के लिए एक हेल्दी हार्ट की जरूरत है। जबकि उनके गैंग में किसी का भी दिल सही-सलामत नहीं है। ऐसे में वह इसके लिए वह फिल्म के हीरो आर्य बब्बर को तैयार कर लेते हैं, जो कैनेडा जाने के लिए कुछ भी कर सकता है।
वह पैसे के लिए अपना दिल बेचने को तैयार हो जाता है, बिना यह सोचे कि दिल में बिना वह जिंदा ही नहीं बचेगा। अब इन सब स्थितियों से बहुत ही मजेदार सिचुएशन्स पैदा होती हैं। एचएम बैनर के तहत रिलीज हो रही फिल्म का निर्देशन क्षितिज चौधरी ने किया है। जबकि अन्य किरदारों में गुरप्रीत घुग्गी, करमजीत अनमोल, सरदार सोही, हरप्रीत जोहल आदि का भी अहम रोल है। फिल्म का स्टोरी, डायलॉग और स्क्रीनप्ले 'कैरी ऑन जट्टाÓ फेम नरेश कथूरिया का है। जबकि म्यूजिक जतिंदर शाह का है। इसके गीतों को सुखविंदर सिंह, रोशन प्रिंस, सुनिधि चौहान, मीका आदि ने आवाज दी है। जबकि वीना मलिक का आइटम डांस फिल्म का खास आकर्षण होगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.