पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना/रायकोट. सुधार के गांव अब्बुवाल में मंगलवार रात एनआरआई वृद्ध दंपति समेत तीन लोगों की घर में घुस कर हत्या कर दी गई। घटना का पता तब चला, जब बुधवार सुबह 10 बजे दूधवाला दूध देने के लिए पहुंचा। सूचना मिलते ही एसएसपी देहाती आशीष चौधरी, एसएचओ थाना सुधार इंस्पेक्टर राजेश कुमार फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम, डॉग स्क्वॉयड और पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर हत्या के आरोप में केस दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है।
एसएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि मरने वाला शिंगारा सिंह (70), उसकी पत्नी मंजीत कौर (65) और साली सुरजीत कौर (60) हैं। तीनों मार्च 2013 में कनाडा से आए थे। शिंगारा सिंह का बेटा टोरंटो में और बेटी लंदन में रहती है। सुरजीत कौर के एक बेटे का पता चला है, जो यहीं पर कहीं रहता है।
मगर उसका पता नहीं लगाया जा सका है। उनके रक्तरंजित शव घर के अंदर बेडरूम में पड़े हुए थे। शिंगारा सिंह का लाइसेंसी रिवॉल्वर और मोबाइल फोन घर में ही पड़ा मिला। बुधवार सुबह दस बजे शिंगारा सिंह के घर में दूध देने पहुंचे दोधी सुखदेव सिंह ने दरवाजा खटखटाया। मगर काफी देर खटखटाने के बाद भी अंदर से दरवाजा नहीं खुला। उसने पड़ोसियों को जानकारी दी। दीवार फांद कर घुसे पड़ोसी ने दरवाजा खोला तो सभी अंदर गए।
तीनों के लहुलुहान शव बेड पर पड़े हुए थे। शव को देख्र कर लग रहा था कि किसी तेजधार हथियार के साथ उनकी हत्या कर दी गई। पता चला है कि एनआरआई शिंगारा सिंह रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी थे। उनकी पत्नी मंजीत कौर बीमार रहती थी। एक महीना पहले वो लोग गांव लौटे तो घर के काम संभालने के लिए मंजीत कौर की एनआरआई बहन सुरजीत कौर को भी बुला लिया। मंगलवार रात तीनों बेडरूम में सो रहे थे, जब किसी ने बेरहमी के साथ उनका कत्ल कर दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.