पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Number Plate Written As General Secretary

नंबर प्लेट पर लिखवाया जनरल सेक्रेटरी, न आरसी न ड्राइविंग लाइसेंस और रौब डाबर की पर्ची का

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. वीरवार को सराभा नगर में स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल के पास पुलिस ने जब जनरल सेक्रेटरी डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस लिखे नंबर प्लेट की गाड़ी रोकी तो उसमें से उतरी महिला ने पहले तो इंस्पेक्टर विनोद कुमार को सिफारिशी फोन थमा दिया। इस पर बात नहीं बनी तो कांग्रेस विधायक सुरिंदर डाबर की पर्ची निकालकर रौब दिखाने लगी। जब इंस्पेक्टर ने आरसी मांगी तो गेट बंद कर अपने रिश्तेदार को फोन घुमाना शुरू कर दिया और 40 मिनट तक गाड़ी में बंद रही।

45 मिनट तक सिफारिश

इंस्पेक्टर के बार-बार कहने पर डाबर की पर्ची दिखाकर रौब तो खूब झाड़ा लेकिन, न तो आरसी दिखाई और न ही ड्राइविंग लाइसेंस। सड़क पर ही करीब 45 मिनट तक यह ड्रामेबाजी चलती रही।

लो डाबर साहब से बात करो

45 मिनट बाद यह साहब बगैर हेल्मेट पहने ही मौके पर पहुंचे और सिफारिश लगाने के लिए फोन करने लगे। बोले ; मैं तो ग्रेजुएट और इज्जतदार आदमी हूं... पहले ही क्यों मीडिया वालों को बुलाकर बेइज्जती करवा रहे हो।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर देखें तस्वीरें...