पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Officers Can Get Arrested In Pawan Bansal Scam

रेलमंत्री बंसल के करीबी अफसर की गिरफ्तारी तय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. सीबीआई अब रेलवे बोर्ड के सभी 6 अफसरों से पूछताछ करने जा रही है। रेल मंत्रालय और सीधे पवन बंसल से जुड़े एक अफसर के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट (ऑफिशियल पोस्ट का दुरुपयोग) के तहत केस दर्जकर उसकी गिरफ्तार करेगी। इस गिरफ्तारी के बाद ही सीबीआई तय करेगी कि पवन बंसल से पूछताछ होगी या नहीं? दरअसल विजय सिंगला की फोन कॉल की रिकार्डिंग में इस अफसर के बात हो रही है, जिसमें वह महेश कुमार को कुछ दिन के लिए वेस्टर्न रेलवे का चार्ज देने की सिफारिश कर रहे हैं।

इस फोन कॉल के 9 दिन बाद ही महेश कुमार पर मेहरबानी कर उसे एडिशनल चार्ज दे दिया गया। जिससे इस घूसखोरी में इस अफसर की सीधी भूमिका सामने आ चुकी है। दरअसल विजय सिंगला ज्यादातर पवन बंसल के पीएस राहुल भंडारी के संपर्क में था। सीबीआई डॉयरेक्टर रंजीत सिन्हा ने कहा कि चाहे कोई मंत्री हो या बड़ा अफसर। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारी जांच बिल्कुल स्टीक चल रही है। जल्द इसमें बड़े खुलासे होंगे। इस रिश्वतखोरी के आखिरी किरदार तक हम पहुंचेंगे।

फर्मों में लगा घूस का पैसा!
सीबीआई का आशंका है कि संदीप गोयल,अजय गर्ग और विजय सिंगला जो भी पैसा इस तरह की ट्रांसफर पोस्टिंग के कमाते थे।वह सारा पैसा सीधा इनकी फर्मांे में जाता था। इस पहलू पर सीबीआई जांच के लिए सभी फर्मांे का रिकार्ड हासिल कर रही है।