पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक अकाउंट से भी सारा पैसा निकाल उकाउंट को करा दिया निल

बुजुर्ग माता को बेटे व पोतों ने पीटकर घर से निकाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना। ऐसी औलाद को क्या करना जो माता-पिता के लिए नासूर बन जाए। जिन बच्चों के लिए इतनी मुसीबतें झेली उन्होंने आज मुझे और मेरी बेटी को घर से निकाल दिया। पवित्र नगर की सत्यादेवी ने भास्कर डॉटकाम से कुछ इस तरहा अपना दुखड़ा रोया। रोते हुए उसने बताया कि उसके बेटे व पोतों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। इस संबंध में थाना हैबोवाल पुलिस को शिकायत भी की पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। बुजुर्ग सत्या देवी ने आरोप लगाया कि उनका एक बेटा हकीकत नगर इलाके में रहता है। वह भी कुछ समय पहले अपनी बेटी प्रिया कक्कड़ के साथ उसी घर में रहती थी। उनके बेटे ने पहले तो उनके पति द्वारा मेहनत से बनाए गए बस स्टैंड के नजदीक एक होटल पर कब्जा कर लिया। इसके बाद उसने उनके बैंक अकाउंट से सारा पैसा निकाल उकाउंट को निल कर दिया। इसके बाद 19 जनवरी को उनके बेटे, पोते और बहू ने उन्हें पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान वह बीमार हो गईं थी, जिन्हें उनकी बेटी प्रिया ने अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाना हैबोवाल की पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई हाथ पल्ला नहीं पकड़ाया और जब भी वह थाने जाते तो उन्हें वहां से कोई न कोई बहाना लगाकर भेज देते हैं। पीड़ित सत्यादेवी ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

बेटा व बहू देते हैं जान से मारने की धमकी: राकेश

उधर, अपने बेटे और बहू से जान-माल के खतरे की आशंका को लेकर एक बुजुर्ग दर-दर ठोकरें खा रहा है। पुलिस के सामने गुहार लगाकर थक चुके पिता ने मीडिया के सामने फरियाद लगाई है। बसंत रिसोर्ट में आयोजित प्रेस वार्ता में सरवण पार्क फेस-2 निवासी राकेश खन्ना ने आरोप लगाया कि प्रापर्टी पर कब्जा करने की नीयत के चलते उनके बेटे व बहू ने उनका जीना हराम कर रखा है। उसे तंगत आकर उन्होंने कोर्ट में केस कर दिया था। इस पर दोनों ने कोर्ट में आकर माफी मांग ली, जिसके उन्होंने केस वापस ले लिया। मगर उसके बाद हालात फिर पहले जैसे ही हो गए। इस कारण उन्हें फिर अदालत की शरण में जाना पड़ा। उन्होंने दोनों को घर से बाहर कर दिया। खन्ना का आरोप है कि गत 10 जनवरी को उनका बेटा विनती करके रात के समय उनके पास रुक गया, मगर अगली सुबह पता नहीं कैसे उसकी पत्नी बी घर में पहुंची मिली। आरोप है कि इस बारे में जब बात की गई तो दोनों ने राकेश खन्ना व उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। राकेश खन्ना का ये भी आरोप है कि कई बार शिकायत करने पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई है कि बेटे व बहू पर कानूनी कार्रवाई की जाए।