पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएमसीएच में स्वाइन फ्लू से एक की मौत

सीएमसीएच में स्वाइन फ्लू से एक की मौत, स्कूलों में अलर्ट जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। सीएमसीएच में एडमिट जालंधर के अर्जुन के मरीज की स्वाइन फ्लू के कारण शनिवार सुबह मौत हो गई। वह दो फरवरी को सस्पेक्टेड पेशेंट के तौर पर दाखिल कराया गया था। यहां टेस्ट के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। शनिवार को ही तीन नए पॉजीटिव केस सामने आए। इनमें लुधियाना, कपूरथला और होशियारपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं।

शहर के अलग-अलग अस्पतालों में अब तक स्वाइन फ्लू के 10 पॉजीटिव केस आ चुके हैं। इनमें 3 केस लुधियाना के रायकोट, बीआरएस नगर व पक्खोवाल से हैं। जबकि 2 केस जालंधर और एक-एक केस मोगा, बरनाला, बठिंडा, कपूरथला और होशियारपुर से है।

स्वाइन फ्लू के लक्षण: स्वाइन फ्लू के मरीज को जुकाम, खांसी और तेज बुखार होता है। उसे सांस लेने में परेशानी होती है। ऐसे लक्षण होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। पीड़ित को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए। स्वाइन फ्लू से बचने के लिए घर में आते ही अपने हाथ जरूर धोने चाहिएं। अगर कोई व्यक्ति फ्लू से पीड़ित है तो उसे खांसते समय मुंह पर रूमाल रखना चाहिए। व्यक्ति को अपनी पूरी डाइट लेनी चाहिए।
स्वाइन फ्लू के मद्देनजर स्कूलों में अलर्ट
स्वाइन फ्लू के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर सेहत विभाग ने स्कूलों को हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसके लिए डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन अफसर (प्राइमरी एंड सेकेंडरी) को लेटर लिखा जा चुके है। जिसमें बताया गया है कि फिलहाल स्कूलों में ऐसे कंपीटिशन नहीं कराएं, जिनमें बाहरी शहरों से बच्चों को शामिल होना हो। उनके साथ स्वाइन फ्लू भी आ सकता है।
इसके साथ ही टीचर हर रोज बच्चों की स्क्रीनिंग करें। अगर किसी बच्चे को जुकाम, खांसी या बुखार आ रहा है, तो उसे स्कूल से छुट्टी दे दें। अगर किसी टीचर या इंप्लाइज में फ्लू के सिंपटम्स दिखें तो उन्हें भी छुट्टी दे दी जाए। ताकि वे बच्चों के संपर्क में आकर उन्हें बीमार नहीं कर दें। स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव के टिप्स भी स्कूलों में चस्पा कराने को कहा गया है।