लुधियाना। न्यू हरगोबिंद नगर में पुलिस-पब्लिक मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान एसीपी सेंट्रल सतीश मल्होत्रा मुख्य रूप से पहुंचे। मीटिंग के दौरान लोगों ने एसीपी से कहा कि इलाके में सरेआम नशा बिक रहा है। जिस कारण युवा पीढ़ी लगातार नशे की दलदल में फंसती जा रही है।
इलाके में नशा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। जिस कारण नशा सप्लायर सरेआम तस्करी कर रहे हैं। लोगों ने एसीपी से मांग की कि इलाके में नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान एसीपी ने इलाके में हो रहे नशा सप्लाई पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कृपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, चन्नप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, हैप्पी महाजन, मनोहर लाल व अन्य उपस्थित थे।