पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Physical Connection By Renting Apartments, Ludhiana, Punjab News, Crime News

मकान किराए पर देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए बनाता था दबाव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना । किराएदार की बेटी से छेड़छाड़ करने, जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पक्खोवाल रोड पर बंसी ढाबे के पीछे रहने वाला कुलविंदर सिंह है।

जवद्दी के गुरु ज्ञान विहार इलाके में रहने वाली 17 साल की शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपनी सौतेली मां और भाई के साथ आरोपी के मकान में अप्रैल से अक्टूबर 2012 तक किराए पर रहती थी। उसके पिता कोलकाता में रहते हैं।

आरोपी इस दौरान उससे छेड़छाड़ करके शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करता रहा। जब वे उसका घर छोड़ कर चले गए तो आरोपी उसे मोबाइल पर फोन करके परेशान करने लगा।

3 दिन पहले जब वह अपने स्कूल जा रही थी तो मोटरसाइकिल पर आए आरोपी ने जबरन उसे रोक कर बिठाने की कोशिश की। जब उसने मना किया तो आरोपी ने उसे जान से मार देने की धमकियां देता हुआ वहां से चला गया।