पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Picketing Outside The CIA Planted The Release Of Colleagues

साथियों की रिहाई को लगाया सीआईए के बाहर धरना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. सीआईए आफिस के बाहर धरना लगा कर न्याय की मांग को लेकर धरना देने वाले टीटीयूपी के सदस्य अपना सा मुंह लेकर लौटे। अपने साथी को अवैध हिरासत में रखने का आरोप लगाते हुए वो लोग डेढ़ घंटे से भी ज्यादा समय तक सीआईए हेड क्वार्टर के बाहर डटे रहे। मगर सीआईए इंचार्ज द्वारा सच्चाई सामने रखने पर वो चुपचाप लौट गए।

मगर फिर उन्होंने चेतावनी दे डाली के अगर उनके साथी को छोड़ा नहीं गया तो मंगलवार से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के मोबाइल नेटवर्क नहीं चलने दिए जाएंगे।


घटना शाम करीब 6 बजे की है, सीआईए आफिस के बाहर (टीटीयूपी) टॉवर टेक्नीशियन यूनियन पंजाब के दर्जनों लोग जमा हो गए। उनमें पंजाब प्रधान विक्की शर्मा, उप प्रधान विपन शर्मा समेत परमजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, सुरिंदर सिंह, संजय शर्मा और हरदीप बरनाला समेत अन्य ने आरोप लगाया कि टॉवर में से बैटरी चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस ने उनके साथी धर्मेंद्र को सोमवार सुबह से अवैध हिरासत में रखा हुआ है।


धर्मेंद्र की गिल रोड की राधा स्वामी रोड पर मोबाइल शाप भी है। पुलिस उस पर ढाई साल पुराना केस डालने की फिराक में है। इस संबंध में बात करने पर सीआईए इंचार्ज गुरबंस बैंस ने बताया कि तफतीश में पता चला है कि आरोपी टीटीयूपी का सदस्य है। वो खुद ही मोबाइल टॉवर पर बैटरियां लगाया करता और खुद ही चोरी किया करता था। अपना अपराध वो कबूल भी कर चुका है। इस संबंध में जब प्रदर्शन करने वालों से यह कहा गया कि वो खुद अपने साथी से बात कर सकते हैं, तो वो धरना छोड़ कर चलते बनें। बैंस ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है।