पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना। साहनेवाल स्थित गांव बिलगा में उस समय सनसनी फैल गई जब दो दिन लापता एक युवक का शव गांव के प्लॉट में मिला। लोगों ने इसकी सूचना थाना साहनेवाल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की पहचान दोराहा निवासी सौरव (25) के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सौरव के मौसी के बेटे टहल सिंह ने बताया कि सौरव के पिता पावरकॉम से मीटर रीडर के पद से रिटायर हैं और सौरव साहनेवाल स्थित ग्रेटवे कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था। छह फरवरी को सौरव घर से काम पर गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। पहले तो परिजनों उसके दोस्तों व अपने रिश्तेदारों को फोन किया, मगर जब कुछ पता नहीं चला तो थक हारकर उन्होंने थाना साहनेवाल की पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी। सुबह पुलिस को सूचना मिली की गांव बिलगा के एक प्लॉट में युवक का शव पड़ा है। पता चलते ही पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। सोमवार की दोपहर पुलिस ने सौरव के शव का पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखा। जहां दो डॉक्टरों संदीप कौर और गुचरण सिंह ने शव का पोस्टर्माटम किया और विसरा जांच के लिए खरड़ भेज दिया।डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि सौरव को जहर देकर उसकी हत्या की गई है। इसके चलते पुलिस ने सौरव के पिता सुरिंदर पाल की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है। टहल ने बताया कि सौरव अपने परिवार का बहुत ही चहेता था। उसी चार बहनें है और वह अकेला भाई था। सौरव की मौत का पता चलते ही चारों बहनों व माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.