पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pratap Palace On Wednesday By Police In Punjab Organized Open Court Complaints Were Disposed Of On The Spot.

POLICE ने सुनी लोगाें की समस्याएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खन्ना। पंजाब पुलिस की ओर से बुधवार को प्रताप पैलेस में खुले दरबार का आयोजन कर मौके पर ही शिकायतों का निपटारा किया गया। दरबार में सदर थाना की 111 और सिटी की करीब 89 शिकायतें आई। इनमें से अधिकतर शिकायतों का निपटारा करा दिया गया। जिन शिकायतों में दोनों पक्षों में समझौता नहीं हुआ, उनमें कानून के हिसाब से कार्रवाई के आदेश दे दिए गए। एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल कहा कि लोगों को साफ सुथरा प्रशासन देने के लिए पुलिस ने खुला दरबार लगाया। यह दरबार पायल और समराला में भी लगा। इस मौके पर एस पी (एच) राजविंदर सिंह सोहल, डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल एसएचओ सिटी भूपिंदर सिंह भुल्लर, एसएचओ सदर अमरदीप सिंह भी मौजूद थे।