पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फर्जी जमानत लेने वाले 56 की पुलिस ने पहचान की, लिस्टे तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा. फर्जी दस्तावेजों पर अपराधियों की जमानत करवाने वाले गिरोह की छानबीन कर रही पुलिस ने 56 लोगों के नामो की पहचान की है। आरोप है कि इन लोगों ने बठिंडा की सीजेएम कोर्ट में फर्जी दस्तावेज और गलत पहचान दिखाकर अपराधियों की जमानतें करवाई।

पुलिस ने इन फर्जी जमानतियों की दो लिस्टे तैयार की हैं। इस लिस्ट को पुिलस ने सीजेएम कोर्ट में पेश कर अपराधियों की जमानतों में इस्तेमाल किया गया इन नामों का रिकाॅर्ड मांगा है। दो लिस्ट में से एक लिस्ट में 27 लोगों के नाम हैं। इन लोगों ने 12 जुलाई 2012 से लेकर 30 नवंबर 2013 तक जमानतें करवाई। जबकि दूसरी लिस्ट में शामिल 29 ऐसे लोगों के नाम हैं, जिन्होंने आठ जनवरी 2014 से लेकर 22 अक्टूबर 2014 तक जमानतें करवाई। पुलिस ने इस लिस्ट में जमानत लेने वाले आरोपी, फर्जी जमानती, तारीख और अदालत का नाम दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया इन 56 जमानतों में लगातार एक ही व्यक्ति बार-बार पेश नहीं हुआ। ताकि किसी को शक न हो जाए। गिरोह के सदस्य एक सर्कल बनाकर पेश होते थे। मामले की जांच चल रही है।
रिकॉर्ड मिलने पर होगी अगली जांच: डीएसपी
- हमने अदालत को पत्र लिखकर फर्जी जमानत लेने वाले लोगों की लिस्ट साथ भेजी है। इनका रिकाॅर्ड वहां से मिलने के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी। बाहरी मामलों के लिए संबंधित जिलों की पुलिस को लिखा जाएगा। -रणजीत सिंह तूर, डीएसपी सिटी, बठिंडा