पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना। टिब्बा रोड स्थित सेंट्रल जेल में 21 जनवरी को दो सहायक सुपरिंटेंडेंट व दो कांस्टेबलों ने हावालती बंगा निवासी हरकिंदर सिंह से एक मोबाइल फोन व 70 नशीली गोलियां बरामद की थी। पुलिस ने इस मामले में 21 दिन बाद दस फरवरी को मामला दर्ज किया। आरोपी नशा तस्करी के मालमे में सजा काट रहा है। थाना डिवीजन नंबर सात के एएसआई बलकार सिंह ने कहा कि आरोपी को वारंट पर लाकर पूछताथ की जाएगी।
पेशी पर लाया था मोबाइल व 70 गोलियां
सहायक जेल सुपरिंटेंडेट शादी राम ने बताया कि आरोपी 18 जनवरी को पेशी पर लाया गया था। 21 जनवरी को आरोपी के बिस्तर से पुलिस ने तलाशी के दौरान एक मोबाइल फोन व 70 गोलियां बरामद की। पूछताछ में उसने बताया कि उसे पेशी के दौरान किसी साथी ने मोबाइल व नशीली गोलियां पकड़ा दीं, जोकि उसने अपनी गुदा में डाल लिए थे। शादी राम ने कहा कि जेल में अधिकारियों को ड्यूटी से समय न मिलने के कारण पर्चा दर्ज होने पर समय लग गया। आरोपी को सहायक सुपरिंटेडेंट तेजा सिंह हेड कांस्टेबल नरिंदर सिंह, जसवीर व उन्होंने तलाशी के दौरान काबू किया था।
पेशी के दौरान पुलिस नहीं रहती मुस्तैद
कोर्ट में कैदियों व हावालातियों को पेशी पर ले जाते समय पुलिस बिल्कुल मुस्तैद नहीं रहती। इसके चलते आए दिन आरोपियों से जेल में भारी तादाद में नशे मिल रहे हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी अपनी गुदा में छिपा कर लाते हैं, जिन्हें पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान बरामद कर पाना नामुमिकन है। सवाल यह उठता है कि अगर पुलिस आरोपियों को पेशी पर ले जाते समय ही उन पर पैनी नजर रखे तो कैदियों का जेल में वापस जाते समय एक भी कैप्सूल लेकर जा पाना असंभव होगा।
कचहरी के कैदियों के बक्शीखाने के पास पुलिस की लापरवाही देखना कोई बड़ी बात नहीं है। जहां पुलिस कैदियों को लावारिस छोड़ अपनी मस्ती में वयस्त रहती है। इसी दौरान आरोपियों को उनके साथी सामग्री या अन्य सामान मुहैया करवा देते हैं,जबकि कोई बड़े मामलों में वांछित आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भी भाग चुके हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.