पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना. जालंधर बाईपास चौक में ऑटो ड्राइवर से पुलिस मुलाजिम द्वारा रिश्वत मांगने का विरोध पर महिला टीचर को पुलिस मुलाजिम ने ऑटो से घसीटते हुए पीटा व उस पर लातों से प्रहार किया। जब उसका 10 वर्षीय बेटा बचाव के लिए आया तो उसे भी थप्पड़ जड़ दिए। महिला की हालत बिगड़ती देख पुलिस कर्मी मौके से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर एंबुलेंस 108 पहुंची। मौके पर मौजूद अधिकारी यह कह कर पल्ला झाड़ते रहे कि मारपीट करने वाला व्यक्ति बहुरूपिया भी हो सकता है। जिसने खाकी वर्दी पहन रखी होगी।
सलेम टाबरी की सरकारी टीचर रचना ने बताया कि वह बेटे के साथ लक्ष्मी सिनेमा चौक में स्थित ईजी डे से वापस जा रही थी। उसने 80 रुपये में ऑटो किया था। बाईपास चौक पहुंची तो एक पुलिस कर्मी ने ऑटो को रोक लिया और 200 रुपये मांगने लगा। उसने कश्मीर सिंह नाम की प्लेट लगा रखी थी। ड्राइवर ने इसका विरोध किया। रचना ने बताया कि उसने भी पुलिस कर्मी से कहा कि केवल 80 रुपये उसे मिलने है और वह 200 कहां से देगा। इतनी बात पर ही वह आग बबूला हो गया। ड्राइवर ने अपना ऑटो दौड़ा लिया। लेकिन पुलिस कर्मी किसी के मोटरसाइकिल पर बैठ कर उनके पीछे आया और उसे कुछ दूरी पर रोक लिया। फिर उसने मारपीट शुरू कर दी।
पुलिस ने केस दर्ज किया
थाना सलेम टाबरी के इंस्पेक्टर धर्मपाल ने बताया कि रचना की शिकायत पर कश्मीर सिंह नामक व्यक्तिके खिलाफ केस दर्ज किया है। चौक में ड्यूटी देने वाले कर्मियों को लेकर वीरवार को जांच की जाएगी। मामला की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.