पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. पंजाब के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर्स की कमी को दूर करने के लिए पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन 256 मेडिकल ऑफिसर्स की भर्ती करेगा। पीपीएससी इन डॉक्टर्स की भर्ती हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट के लिए करेगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 फरवरी, 2014 है। इस बार ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा दी गई है।
पीपीएससी ने जिन 256 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें से जनरल सीटें 88 हैं। बाकी सभी पद विभिन्न वर्गों के लिए रिजर्व हैं । स्वास्थ्य विभाग काफी समय से पीपीएससी से भर्ती करने के लिए कह रहा था। विभाग अपने स्तर पर पहले ही वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से डॉक्टर्स और स्पेशलिस्ट को भर्ती करने का प्रयास कर रहा है लेकिन रिस्पांस बेहद कम मिल रहा है। वहीं विभाग में नौकरी छोडऩे वाले डॉक्टर्स की संख्या भी काफी अधिक है।
670 मास्टर और लेक्चरर्स की भर्ती फरवरी में
शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में खाली पड़े 670 डीपीई मास्टर और लेक्चरर शारीरिक शिक्षा के पदों को भरने के लिए ठेके के आधार पर ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी, 2014 तक मांंगे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि विभाग द्वारा डीपीई मास्टर के 645 पदों और लेक्चरर शारीरिक शिक्षा के 25 पदों की भर्ती प्रक्रिया 27 फरवरी, 2014 से आरंभ की जाएगी, जिसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता 30-5-2011 तक पूरी करते हों। उम्मीदवारों को टीईटी से छूट दी गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.