पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुकान पर ताला लगाने का विरोध करने पर गर्भवती महिला से मारपीट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. जस्सियां रोड पर न्यू अमन नगर में दुकान पर ताला लगाने का विरोध करने पर महिलाओं सहित दर्जन लोगों ने गर्भवती महिला पर हमला कर दिया। जब बीच बचाव करने के लिए बुजुर्ग महिला व उसका बेटा आगे आई तो हमलावरों ने उसे भी घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जहां पर उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलते ही थाना हैबोवाल की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी। घायल महिला की पहचान सीमा जिंदल , दया वंती व विवेक गुप्ता के रूप में की गई है। हमले के दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और विवेक गुप्ता के कंधे पर चोट लगी है।


घायल के रिश्तेदार लक्की ने बताया कि सीमा का पति राजीव टाफियां सप्लाई का काम करता है। उसके न्यू अमन नगर में सामान रखने के गोदाम है। सोमवार को वह माल सप्लाई करने के लिए बाहर गया हुआ था। जब उसका ऑटो चलाने वाला माल उठाने गए तो उसने देखा कि गोदाम पर किसी अन्य ने ताला लगाया हुआ है।