पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Previously Filed For Divorce, Is Now Living With Ruckus

पहले तलाक की अर्जी दी, अब साथ रहने को कर रही हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटियाला. गुड़मंडी इलाके में सोमवार को एक महिला ने अपने पति के घर में हंगामा किया। महिला की मांग थी कि वह अपने पति के साथ दोबारा रहना चाहती है। पहले तलाक के लिए अदालत में पिटीशन दायर करने वाली महिला के हंगामे से परेशान घरवालों ने पुलिस बुला ली। फिर सरहिंद से महिला के मायके वाले एक काउंसलर के साथ आए व मामले को शांत कराया।

महिला की मांग घर पर वापस रखा जाए: महिला ने आरोप लगाया था कि करीब तीन साल पहले उसने पति से तलाक की एप्लीकेशन दी थी, जिससे खफा होकर उसके पति ने कुछ महीने पहले पासपोर्ट में फर्जीवाड़ा करने की शिकायत पुलिस को दे दी। अब बच्चों की खातिर वह अर्जी वापस लेना चाहती है। मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंचे एसआई वास देव ने कहा कि महिला का पंचायती फैसला सरहिंद में किए जाने की बात हुई है, लेकिन इस मामले में कोई शिकायत दर्ज अभी नहीं की है। सूत्रों का कहना है कि महिला फर्जीवाड़े के केस के कारण डर गई है और अब पति से समझौता करना चाहती है।