लुधियाना. मालवा सेंट्रल काॅलेज आॅफ एजुकेशन फार वुमन की स्टूडेंट प्रिया अरोड़ा ने पंजाब यूनिवर्सिटी की एमएड एग्जाम में टॉप किया है। इस काॅलेज के पांच स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी में मेरिट में टाॅप 10 में अपनी जगह बनाई। इसमें निधि ने तीसरा, नवप्रीत कौर ने पांचवां, गिफ्टी ने छठा और जसदीप कौर ने आठवां स्थान हासिल किया है।
प्रिया अरोड़ा ने बताया कि उसको अभी तक यकीन नहीं हो रहा कि उसने यूनिवर्सिटी में टाॅप किया है। उसको उम्मीद थी कि काॅलेज में कोई पोजीशन आएगी, क्योंकि बीएड की परीक्षा में काॅलेज में टाॅप किया था। प्रिया ने कहा कि बचपन से ही टीचिंग उसका पैशन रहा है, इसलिए उसने इस प्रोफेशनल को चुना। उसके पिता सुरिंदर कुमार बिजनेसमैन हैं और मां सुनीता हाउस वाइफ हैं।
उसे अपना नतीजा पता नहीं था, जब काॅलेज की टीचर ने फोन किया, तो उसको यकीन नहीं आया कि यूनिवर्सिटी टाॅपर है। प्रिया ने बताया कि पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना और मन लगाकर पढ़ाई करना ही उसकी सफलता का राज है। उसने बताया कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत को जारी रखेंगी।
केसीडब्ल्यू की चार स्टूडेंट्स पीयू की मेरिट में
खालसा काॅलेज फार वुमन सिविल लाइंस के चार स्टूडेंट्स ने पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से ली गई पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग (पीजीडीएफडी) की परीक्षा में दस में से चार पोजीशन हासिल की। काॅलेज की स्टूडेंट्स बलजीत कौर ने 900 में से 830 अंक लेकर पीयू में पहला स्थान लिया। नवदीप कौर ने 776 अंक लेकर पांचवां स्थान लिया। नरिंदर कौर ने 767 अंक लेकर 7वां और सिम्मी कुमारी ने 757 अंक लेकर दसवां स्थान लिया।
काॅलेज की प्रिंसिपल डॉ वरिंदर कौर थिंद ने काॅलेज के स्टाफ और स्टूडेंट्स को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन स्टूडेंट्स ने अच्छे नंबर लेकर अपना तथा अपने कॉलेज का नाम खूब रोशन किया है। उन्होंने बाकी स्टूडेंट्स को भी संदेश दिया।
(मालवा सेंट्रल काॅलेज आॅफ एजुकेशन फाॅर वुमन की स्टूडेंट प्रिया अरोड़ा। इस स्टूडेंट ने एमएड एग्जाम में यूनीवर्सिटी में टॉप किया है।)