पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Project Worth Crores Lagging Behind Due To Official Dis Interest

करोड़ों के प्रोजक्ट पर शुरू नहीं हुआ काम, टाल-मटोल में लगे रहे अधिकारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. गुरुनानक स्टेडियम के नवीनीकरण पर 10 से 15 करोड़ का खर्च किया जाना है। स्पोट्र्स विभाग व मंडी बोर्ड लापरवाही बरत रहा है। डिप्टी डायरेक्टर स्पोट्र्स सोहन लाल लौटे ने मार्च में यह कहा था कि क्रेन व कारीगर व्यस्थाा न होने के कारण काम अभी शुरू नहीं किया जा सकता।

इसलिए 1 अप्रैल से काम शुरू हो जाएगा। अप्रैल महीना भी बीत गया। काम शुरू होना तो दूर,डायरेक्टर स्पोट्र्स ने इस ओर ध्यान तक नहीं दिया। गौरतलब हो कि उस समय गलाडा तथा स्पोट्र्स डिपार्टमेंट की ओर से मंडी बोर्ड को पैसे नहीं पहुंचाए गए थे। इसलिए काम रोका गया था।

काम शुरू हो या ना हो इन्हें फर्क नहीं पड़ता : डायरेक्टर स्पोट्र्स सोहन लाल लौटे से दोबारा संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह रणजीत सिंह अवॉर्ड में व्यस्त थे। इसलिए इस और ध्यान नहीं गया। एक-दो दिन तक पूछ कर बता दूंगा। एक-दो दिन बाद फोन कर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारी ओर से पैसे दे दिए गए हैं।
इंजीनियर को पता होगा कि काम क्यों नहीं शुरू किया जा रहा है। जबकि सोहन लाल लौटे को खुद चाहिए था कि वह मंडी बोर्ड से फोन कर पूछे, कि काम क्यों नहीं शुरू करवाया गया अब तक।

पैसे मांगने पहुंचे
गाजी बिल्डर जिसे गुरु नानक स्टेडियम की रिनोवेशन का कार्य सौंपा गया है। वह बुधवार को डीएसओ के ऑफिस में पैसे मांगने पहुंचे। इसकी पुष्टि तब हुई जब डीएसओ से स्टेडियम का काम शुरू न होने की वजह पूछी गई। तब उन्होंने बताया कि मंडी बोर्ड को पता होगा कि कार्य क्यों नहीं शुरू किया गया है। गाजी बिल्डर आज उनके ऑफिस में पैसे लेने आए थे। ताकि काम शुरू किया जा सके। गाजी को वहां से निराशा लौटना पड़ा। गाजी बिल्डर से पिछले तीन दिन से कांटेक्ट किया जा रहा है। लेकिन वह किसी का भी फोन नहीं पिक कर रहे हंै।

पैसे आए या नहीं पता करना पड़ेगा
इंजीनियर आरएस गिल से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पैसे शायद आ चुके होंगे। गलाडा की ओर से पैसे आने थे। मैं पूछ कर बता हूं पैसे आए है या नहीं। दूसरे दिन जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि डायरेक्टर स्पोट्र्स सोहन लाल लौटे से उनकी अगले दिन मीटिंग है। जब वह आएंगे तब ही पता चलेगा कि पैसे आए है या नहीं और काम शुरु ना होने की क्या वजह है।

मीटिंग वाले दिन इंजीनियर साहब ने फोन तक नहीं उठाया। फोन की घंटी लगातार शाम तक बजती रही। लेकिन 7 बजे तक भी फोन नहीं उठाया गया। 8 बजे के करीब उन्होंने फोन उठा कर कहा कि अभी भी उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है। कल तक आप को कनफर्म करके बता देंगे।