पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Punjab Cm Prakash Singh Birthday On 8th November

देश के सबसे ज्यादा उम्र के हैं ये CM, आज भी 18 साल के युवा जैसी है एनर्जी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा. 60 साल राजनीति में गुजारने वाले देश के सबसे ज्यादा उम्र के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को 87वां जन्मदिन मनाया। इस एज में भी 18 साल के युवक जैसी एनर्जी का राज पूछा गया तो उनका जवाब था-खुराक भी कम और शौख भी कम। इसी लिए सबसे छोटी उम्र का सीएम आज सबसे ज्यादा उम्र वाला मुख्यमंत्री है।
उन्होंने पंजाबियों को मैसेज दिया-दब के कम करो, जवानीयां मानो, मेरी तोहानूं ये ही दुआ है। बोले- मुझे खुद ही याद ही नहीं कि मेरी उम्र क्या है। सुबह उठते ही काम पर लग जाता हूं और शाम तक लगा रहता हूं।
कभी-कभी ही पैदा होते हैं बादल जैसे इंसान : सुखबीर
'सीएम प्रकाश सिंह बादल के पुत्र सुखबीर सिंह बादल का कहना है उनके पिता ने कभी उन्हें कोई स्पीच नहीं दी और न ही कभी कहा है कि ये न करो या न करो। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग कभी-कभी ही पैदा होते हैं।