पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Queen Accused For Illicit Relations With His Own Stepson

महारानी पर लगा था अपने ही सौतेले बेटे के साथ अवैध संबंध का आरोप!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। भारतीय रजवाड़ों में प्रेम-गाथाएं भी पुराने ज़माने से चर्चित रही हैं। अंग्रेजी दौर में जब राजशाही सिर्फ एक रस्म अदायगी रह गई थी और अंग्रेज धीरे-धीरे रजवाड़ों पर अपना शिकंजा बढ़ा रहे थे, तब भी राजमहलों में कई प्रेमकथाएं पनप रही थीं। कपूरथला राजघराने के जगतजीत सिंह और उनकी स्पेनिश प्रेयसी अनीता देलगादो वेरोनेस के प्रेम ने भारत ही नहीं समूचे यूरोप में धूम मचाई थी।
पंजाब के कपूरथला राज्य के राजाओं के शौक भी निराले थे, जहां भी जाते थे वहां से एक महारानी ले आते थे। उन्हें इस चीज का भी एहसास नहीं रहता था कि पहले वाली रानियों के बच्चों की उम्र नई वाली रानी के बराबर होगी। कपूरथला के महाराजा जगजीत सिंह ने एक ऐसी स्पेनिश संगीतकार महिला अनीता दिलगादो पर फिदा हो कर उसे राजघराने की महारानी बनाकर कपूरथला ले आए। हालांकि महाराज उसे दिलोजान से चाहते थे, लेकिन उस पर अपने ही सौतेले बेटे के साथ अवैध सबंधों का आरोप लगा। इसका जिक्र जेवियर मोरो के चर्चित उपन्यास 'पैशन इंडिया' में भी किया गया है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...
नोट: 'किंग ऑफ पंजाब' सीरीज के माध्यम से आज हम आपको पंजाब की एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं. जिसमें एक महारानी के ऊपर अपने सौतेले बेटे के साथ अवैध संबंध का आरोप लगा था।