पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना. सराभा नगर के पास चल रहे हुक्का बार पर थाना सराभा नगर पुलिस ने रेड कर हुक्का बार के मालिक व मैनेजर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हुक्का बार में मौजूद 22 लोगों को भी हिरासत में लिया, जो ऊंचे घरों से हैं। पुलिस ने मैनेजर राकेश व गुरशरण पर डीसी के आदेशों का उल्लंघन करने व एक्साइज एक्ट के आरोप में मामला दर्ज किया है। बार से 50 बोतल शराब व बीयर भी बरामद की है। बताया जाता है कि यह हुक्का बार किसी उच्च अधिकारी के बेटे का है। पुलिस ने इससे इंकार कर दिया।
एसीपी वेस्ट गुरप्रीत कौर पुरेवाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ओरियंटल सिनेमा के पास हाईडआउट हुक्का बार चल रहा है। स्वास्थ अधिकारियों को बुलाकर बार से बरामद किए गए सामान के नमूने भरवा दिए गए। ताकि रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जा सके।
माननीय हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार हुक्का बार में बिकने वाले सामान पर पाबंदी लगी हुई है और हुक्का बार चल नहीं सकते। अगर हुक्का बार से बरामद सामान में निकोटीन या अन्य कोई हल्का नशीला पदार्थ मिलता है तो कानून के अनुसार संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करने का प्रावधान है। अगर कोई तेज नशीला पदार्थ मिलता है तो उसमें एनडीपीएस एक्ट के अधीन भी मामला दर्ज किया जा सकता है।
हेमंत गोस्वामी, आरटीआई एक्टिविस्ट
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.