पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वर्ल्ड पीस-7 एक्सपेडीशन पर सबसे कम उम्र के राम लाल, की शांति की पहल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। विश्व में शांति का संदेश देने को सात महाद्वीपों के माउंट्स पर चढ़ने के लिए वर्ल्ड पीस-7 एक्सपेडीशन अभियान पर निकले हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना निवासी 27 साल के राम लाल को फोर्टिस हॉस्पिटल लुधियाना ने 50 हजार रुपये की मदद की है। वे इस अभियान पर निकलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय हैं।
फोर्टिस लुधियाना के डायरेक्टर विवान गिल ने कहा कि राम लाल का यह अभियान दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए की गई पहल है। जिसमें फोर्टिस सहयोग कर रहा है। राम लाल एक साधारण परिवार से है। वे कलर्स चैनल के मिशन सपने में भी हिस्सा ले चुके हैं। राम लाल ने पहले भारतीय हैं जिन्होंने सात महाद्वीपों की चोटियों पर चढ़ने के अभियान को अपने कंधों पर लिया है। फोर्टिस ने राम लाल के दूसरे अभियान को स्पॉन्सर किया है, जो माउंट एल्ब्रस की चढ़ाई है। इस चढ़ाई को पूरा करके यूरोप की माउंट एल्ब्रस चोटी पर चढ़ाई करने वाले राम लाल सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए हैं।