पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या, 4 माह में दूसरप घटना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना। न्यू शास्त्री नगर इलाके से 20 दिन पहले अगवा हुई बच्ची का शव शक्ति नगर इलाके में जीटी रोड से सटे एक वीरान मकान में मिला। पुलिस ने बच्ची की हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका जताई है।

मौके पर एसीपी सतीश मल्होत्रा, इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ पहुंचे। इलाके के आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे शास्त्री नगर में रहने वाला नदीम बकरियों को चराता हुआ मकान के पास पहुंचा तो वहां पर एक बच्ची का शव देखा।

22 अप्रैल को हुई थी गायब

बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान शुरू की तो दोपहर को शास्त्री नगर की गली नंबर 4 में रहने वाले भजन सिंह ने पहुंच कर उसकी पहचान अपनी बेटी पुष्पा (9) के रूप में की। 22 अप्रैल की शाम घर के बाहर खेलते हुए वह अचानक लापता हो गई थी।

दूसरी घटना

लुधियाना 4 माह के दौरान एक ही तरह की यह दूसरी वारदात है। जिसमें नाबालिग बच्ची का अपहरण और दुष्कर्म के बाद निर्ममता से उसकी हत्या कर दी गई। इससे पहले बस्ती जोधेवाल के बाल सिंह नगर इलाके से ब्यूटी कुमारी (6) का 12 जनवरी को उस समय अपहरण कर लिया गया, जब वो लोहड़ी मांगने निकली थी। 21 जनवरी को उसका शव एकता कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में दबी हुई हालत में मिला था।

मिलती-जुलती हैं दोनों वारदातें

एडीसीपी-3 नरेश कुमार शर्मा भी मानते हैं कि दोनों बच्चियों को किडनैप करने और उनकी हत्या करने में काफी समानता है। काफी हद तक प्रबल संभावना है कि दोनों बच्चियों के किडनैपिंग और हत्या के पीछे एक ही आदमी का हाथ हो। फिलहाल मामले की जांच पूरी होने तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

मकान की दीवारें और आगे वाला गेट इतना ऊंचा है कि उधर से अंदर जा पाना मुश्किल है। मकान के पीछे वाली दीवार में एक ऐसा सुराख है, जिसमें से एक पतला आदमी आराम से अंदर जा सकता है। अब इन हालातों को देख कर तो यही लग रहा है कि जिसमें भी बच्ची के साथ रेप करके हत्या की है, बच्ची उसे जानती होगी। सतीश मल्होत्रा, एसीपी (ईस्ट)