पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना. इंश्योरेंस करने के नाम धोखे से बुला कर गैंग रेप करने वाले एक आरोपी को तो पुलिस ने पकड़ लिया। लेकिन पुलिस ने उसके दो साथियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। इनमें से एक आरोपी की दो दिन पहले ही शादी भी हुई है। मुझे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रहीं हैं। मुझे और मेरे परिवार को आरोपियों से जान का खतरा है।
अगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो मैं नई दिल्ली में प्रधान मंत्री आवास के बाहर धरना दूंगी।
ये बातें डेहलों के गांव सरींह में गैंग रेप का शिकार हुई पीडि़ता ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। इस दौरान उसकी मां भी वहां मौजूद थी। पीडि़ता ने कहा कि वह इंश्योरेंस कंपनी के कॉल सेंटर की हेड है। अक्सर डील फाइनल करने के लिए वह कस्टमर से मिलने जाती है। उसे इस बात की थोड़ी भी भनक नहीं थी कि आरोपी उसके साथ ऐसा घिनौना काम करने की साजिश रचे बैठे हैं।
पत्नी की पॉलिसी कराने के बहाने से बुलाया मुझे
पीडि़ता ने बताया कि 4 मई को गांव सरींह में रहने वाले आरोपी गुरतेज सिंह ने इंश्योरेंस पॉलिसी लेने संबंधी बात की थी। 9 मई को आरोपी ने उसके मोबाइल पर मिस्ड कॉल की थी। जिस पर उसने कॉल बैक किया। आरोपी ने कहा कि उसे अपनी पत्नी की पॉलिसी करानी है। उससे बात करने के बाद वह गिल चौक पहुंची। जहां आरोपी गांव सरींह में रहने वाले सिमरजीत सिंह और मलेशिया से लौटे परमिंदर सिंह के साथ अपनी कार में मौजूद था। आरोपी उसे दशमेश धर्म कांटे के पास एक मकान में ले गए। जहां उसके साथ रेप किया। बाद में आरोपी उसे जान से मार डालने की धमकियां देते हुए गिल नहर पर छोड़ गए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.