लुधियाना. ज्वेलरी का कारोबार करने वाले एक युवक ने पहले नाबालिग को नशीली चीज खिलाकर कर बेहोश करके रेप किया। फिर उसे ज्यूलरी शाॅप खुलवाने का झांसा देकर लाखों रुपए भी ठगे। धोखाधड़ी करते हुए ज्यूलर्स विक्रेता ने उनकी जायदाद की रजिस्ट्री भी करवा ली। पता चलने पर नाबालिग ने अपनी मां को सारी बता बताई। जिस पर उन्होंने पुलिस के आला अफसरों से इंसाफ की गुहार लगाई। थाना डिवीजन नंबर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्गा पुरी के पवनधीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पीडि़ता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उक्त व्यक्ति की उनके घर के पास ही दुकान थी। जिसका उनके घर काफी आना जाना था। इसी दौरान उसने अपना नया घर दिखाने का झांसा देकर उसे अपने घर बुला लिया। जब वह उसके घर गई तो आरोपी ने चाय में कोई नशीली दवाई मिला कर दे दी, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी ने उससे रेप किया।
जब उसने बताया कि वह अपने इस संबंध में अपने माता पिता को बताएगी तो उसने अपनी रिवाॅल्वर दिखाते हुए उसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। फिर उसने धमकाते हुए कहा कि वह उसका बनाया गया एमएमएस अौर वीडियो सोशल नेट वर्किंग पर डाल देगा। फिर उसने यह कह कर झांसा देना शुरू कर दिया कि वह उसने नई ज्यूलरी की शॉप खुलवा कर देगा।
इसी दौरान धमकाते हुए उसने कई बार उसके साथ रेप किया। उक्त व्यक्ति ने अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर नई साजिश रची और पहले उसके मां बाप से 20 तोले सोना अौर 4 लाख की नकदी उधार ले ली। फिर झांसा देते हुए कहा कि वह इतनी राशि वापस नहीं कर सकता, इसलिए अपना एक मकान उनके नाम करवा देता है। दस्तावेज तैयार कर उसने मेरे मां-बाप को भरोसे में लेकर दस्तावेजों पर साइन भी करवा लिए जमीन जायदाद ही अपने नाम करवा ली ।