पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Raped After Giving Drug Cold Drinks, Put Video On Net

महिला को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया रेप किया, फिर वीडियो नेट पर डाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना. रड़ी मोहल्ला में एक व्यक्ति ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला से रेप किया। बाद में उसकी अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने लगा। यही नहीं वीडियो नेट पर भी डाल दी। पीड़िता के इस आरोप पर पुलिस ने आजाद नगर के सुखप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला व आरोपी का मेडिकल करवा कर रिपोर्ट जांच के लिए लैब भेज दी है।

इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया, शिकायतकर्ता महिला की शादी रड़ी मोहल्ला के एक व्यक्ति से सितंबर 1998 में हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। महिला के पति की सुखप्रीत से दोस्ती थी। एक साल पहले सुखप्रीत ने उसके पति को मलेशिया भेज दिया। महिला के पति के जाने के बाद सुखप्रीत उसे घर में अकेली देखकर आने-जाने लग गया।
कुछ दिन पहले सुबह 9:30 बजे के करीब सुखप्रीत एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर घर आया। उसे पीते ही महिला बेहोश हो गई। इसी दौरान सुखप्रीत ने उससे रेप किया और अश्लील वीडियो बना ली। जब महिला को होश आया तो सुखप्रीत उसे अश्लील वीडियो दिखाकर धमकाने लग गया और नेट पर डालने की धमकियां देनी शरू कर दीं।
बाद में सुखप्रीत ने उसकी वीडियो नेट पर डाल दी। जब इसकी जानकारी महिला के पति को मिली तो उसने महिला को घर से निकल जाने के लिए कहा। जिसके चलते महिला ने आरोपी सुखप्रीत के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई।