पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहरीली दवा निगलने से हुई थी व्यकित की मौत

घर वालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किया जीटी रोड जाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगराओं। बुधवार को काहरीली दवा निगलने से मरे बलवीर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गांव जट्टपुरा के शव का पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगराओं पहुंचा दिया गया। वीरवार को सुबह उस समय स्थिती नाजुक मोड पर पहुंच गई जब मरने वाले के परिवारवालों ने गांव निवासियों को साथ लेकर बलवीर सिंह के सुसाइड नोट में लिखे हुए गांव के 9 लोगों और एक पुलिस कर्मचारी पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगाने के बाद मौके पर डीएसपी हरिंद्रपाल सिंह परमार पहुंचे। उन्होंने धरना समाप्त करवाने की कोशिष की लेकिन गुस्साए लोगों ने धरना समाप्त नहीं किया। उसके बाद समझा कर मृत्क के परिजनों की बैठक एसपी एस बहादर सिंह से करवाई गई और उन्होने आशवासन दिया कि पहले बलवीर सिंह का पोस्टमार्टम करवाया जाए। उसकी रिपोर्ट आने पर मामला दर्ज कर दिया जाएगा और जो लोग आरोपी पाए गए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी के इस आश्वासन के बाद जीटी रोड से धरना समाप्त किया गया। इस संबंध में डीएसपी हरिंद्रपाल सिंह परमार से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि बलवीर सिंह को मरने के लिए मकाबूर करने वाले जिन लोगों का नाम बलवीर सिंह ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।