पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना. आखिरकार नगर निगम अधिकारियों की ओर से चहेते ठेकेदारों को 72 करोड़ की लागत वाले रोड वर्क का टेंडर देने का प्लान फुस्स हो गया है। निगम कमिश्नर राहुल तिवारी की ओर से गठित की गई छह मेंबरी कमेटी ने इन टेंडरों को दोबारा से लगाने की सिफारिश कर दी थी।
जिस पर बुधवार को निगम कमिश्नर राहुल तिवारी ने मेयर हरचरण सिंह गोहलवडिय़ा से मीटिंग कर इन सड़कों का नए सिरे से टेंडर लगाने को हरी झंड़ी दे दी है। तिवारी बाद दोपहर ही दिल्ली से लौटे थे। लोकसभा चुनाव से पहले-पहले इन सड़कों का निर्माण पूरा कर लिया जाए, इसलिए नगर निगम अब ये टेंडर दो पूल बना कर करवाने की बजाय इसके लिए पांच छह पूल बनाएगा। इसमें दो-दो सड़कों का काम रहेगा। गौर हो दैनिक भास्कर ने इन टेंडरों में अधिकारियों की सांठगांठ व चहेते ठेकेदारों को ये टेंडर देने का खुलासा किया था।
अब लगेगा 55 करोड़ का टेंडर
निगम ने अब 11 में से 2 सड़कों का काम जेएनएनआरएमयू के तहत करवाने का फैसला किया है। बाकी की सड़कें पहले की तरह हुडको के ऋण से ही बनाई जाएंगी। जेएनएनआरएयू के तहत बनने वाली सड़कों में चंडीगढ़ रोड व ओल्ड जीटी रोड शामिल हैं। ये दो सड़कें निकलने के बाद अब इन सड़कों की कुल लागत राशि 55 करोड़ के आसपास रह जाएगी। नगर निगम इन सड़कों के लिए अगले सप्ताह टेंडर जारी कर सकता है। हालांकि इन टेंडरों के लिए निगम की शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन टेंडरों में पहले की तरह ठेका लेने वाली कंपनी को मात्र दो साल की ही गारंटी देनी होगी।
॥इन टेंडरों के लिए आवेदन करने वाली चार कंपनियों निगम की शर्तों को पूरा नहीं करती थी और कमेटी की इसी रिपोर्ट को आधार बना ये टेंडर रद किए गए हैं। अगले सप्ताह में ये टेंडर आवेदन को जारी कर दिए जाएंगे।
राहुल तिवारी, निगम कमिश्नर
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.