पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ROB Part Of The Bridge Is Complete Chump

लक्कड़ पुल आरओबी का पूरा हुआ एक हिस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. लक्कड़ पुल के शुरू होने का इंतजार शहरवासी पिछले 14 साल से कर रहे हैं। निगम के दावे के मुताबिक अगले 20 दिनों में यह इंतजार भी खत्म होने जा रहा है। क्योंकि वीरवार को लक्कड़ पुल रेल ओवर ब्रिज के माल गोदाम वाले हिस्से पर फाइनल लेंटर भी डाल दिया गया। इस लेंटर के डलने से अब बहुत जल्द लक्कड़ पुल का एक हिस्सा पूरी तरह से पब्लिक के लिए खोल दिया जाएगा।

निगम कमिश्नर राहुल तिवारी का कहना है कि अब पब्लिक को इस पुल के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। 20 दिन के बाद पुल का माल गोदाम वाला यह रास्ता पब्लिक के लिए पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा। आरओबी के इस हिस्से के चालू होने से चौड़ा बाजार, माता रानी चौक, दाल बाजार, साबुन बाजार, सीएमसी से आने वाले लोगों को सिविल लाइन, डीएमसी और हांबड़ा जाने के लिए एक सीधा रास्ता मिल जाएगा। रेलवे ने 20 दिन की मोहलत इसलिए मांगी है, क्योंकि आखिरी लेंटर के साथ ही आरओबी के इस हिस्से में अभी साइड वॉल खड़ी की जानी बाकी है। इस वॉल के कंपलीट होते ही यह पुल पब्लिक के लिए खोल दिया जाएगा।

बेशक माल गोदाम वाली साइड से आरओबी का एक हिस्सा ही फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में शहरवासियों की सुविधा के लिए चालू कर दिया जाएगा। लेकिन आरओबी के दूसरा हिस्सा सिविल लाइन डीआईजी आफिस से भदौड़ हाउस की अभी तक रेलवे की ओर से फाइनल ड्राइंग ही नहीं भेजी गई है। ऐसे में भदौड़ हाउस वाले पुल का हिस्सा मई महीने के बाद ही चालू होने की संभावना जताई जा रही है।

रेलवे ने हमसे माल गोदाम वाले आरओबी के हिस्से को चालू करने के लिए 20 दिन की मोहलत और मांगी है। इसकी पूरी संभावना है कि फरवरी महीने के आखिर तक आरओबी का यह हिस्सा लोगों के लिए चालू कर दिया जाएगा।

-राहुल तिवारी, निगम कमिश्नर