पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटियाला। लुधियाना के थाना सराभा नगर के एएसआई गुरदयाल सिंह की हत्या में शामिल आरोपी सहित तीन लोगों को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में लुधियाना के प्रभदीप सिंह उर्फ मोंटी, होशियारपुर के सतनाम सिंह व सुनियार प्रदीप कुमार उर्फ सोनू शामिल हैं। लुधियाना के मनप्रीत व जालंधर, रामा मंडी के जसवंत सिंह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। उनको पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
आरोपियों ने बताया कि वे लूटपाट व चोरी की करीब 500 वारदातों में शामिल रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, खन्ना, पटियाला, होशियारपुर, मोहाली, चंडीगढ़ सहित अन्य जिलों में 250 वारदातों का खुलासा हो चुका है। इनसे 10 लाख के सोने के गहने, वारदात में प्रयोग की जाने वाली बाइक व नैनो कार जब्त की है। एएसआई गुरदयाल सिंह पर जसवंत सिंह ने सराभा नगर में फायरिंग की व कई राउंड फायर किए। गोली लगने से एएसआई की मौत हो गई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.