पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shade Is On Board, In The Form Of Rain Burst Contractor Told Retlist

शेड में लगा है बोर्ड, फॉर्म ठेकेदार बोला बारिश में फट गई रेटलिस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. मिनी सेक्रेटेरिएट में फॉर्म ठेका रद्द करने के डीसी रजत अग्रवाल के नोटिस का जवाब ठेकेदार ने फाइल कर दिया। चूंकि मंगलवार को डीसी दिल्ली गए हुए थे इसलिए ठेके बाबत फैसला बुधवार तक के लिए टल गया। डीसी द्वारा उठाए सवालों का जवाब देते हुए ठेकेदार ने कहा फॉर्म काउंटर पर लगाई रेटलिस्ट बारिश में फट गई थी जिसे अब फिर से लगा दिया गया है। जबकि असलियत में रेटलिस्ट वाली जगह के ऊपर शेड पड़ा हुआ है।

क्या है मामला : महंगे फॉर्म बेचने की शिकायत डीसी रजत अग्रवाल से करने पर कारोबारी संजय व उसके दोनों बेटों की ठेकेदार के कारिंदों ने डीसी ऑफिस के बाहर ही पिटाई कर दी थी। बेटों सहित कारोबारी पर क्रॉस पर्चे का खौफ दिखाकर पुलिस ने जबरन समझौता करवा दिया। डीसी ने कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को ठेका रद्द करने का नोटिस देकर सोमवार शाम पांच बजे तक जवाब दाखिल करने का समय दिया था।