पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना। नगर निगम के अधिकारियों की मेहरबानी से पार्क प्लाजा के सील किए गए बेसमेंट में 'दुकानदारी' बादस्तूर जारी है। शुक्रवार को होटल के बेसमेंट को पार्किंग का हिस्सा बता कर नगर निगम की टीम ने सील कर दिया था, लेकिन शनिवार की सुबह सील किए गए बेसमेंट में गारमेंट एंड होजरी की एग्जीबिशन शुरू हो गई। हालांकि पार्क प्लाजा ने सील किए गए मुख्य गेट का ताला नहीं तोड़ा है, लेकिन साथ में एक संकरा रास्ता निकाल कर कमर्शियल एक्टिविटीज शुरू कर दी है।
हाईकोर्ट की सख्ती से अपनी गर्दन बचाने के लिए नगर निगम के अधिकारी दिखावे के लिए फिरोजपुर रोड पर इमारतें सील कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से जिन इमारतों के बेसमेंट सील किए गए हैं, उनके गेट पर ताले जरूर कपड़े में लिपटे हैं, लेकिन बेसमेंट के अंदर कामकाज जारी है।
लुधियाना बिल्डिंग बॉयलॉज का उल्लंघन करने वाली इमारतों पर शनिवार को भी नगर निगम की कार्रवाई जारी रही। पिछले दो दिनों से चल रही कार्रवाई के तहत शनिवार सुबह निगम अधिकारियों ने फिरोजपुर रोड पर बनी स्वीट शॉप खुशीराम एंड संस की बैसमेंट को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान असिस्टेंट टाउन प्लानर राजिंदर शर्मा, एसडीएम पूर्वी अजय सूद, एसीपी ध्रमण निंबले उपस्थित रहे।
बता दें शहर की प्रमुख इमारतों के मालिकों ने नक्शे में तो बेसमेंट को पार्किंग दिखाया हुआ है। जबकि वह इनसे काम कामर्शियल का ले रहे हैं। इस पर हाईकोर्ट ने नगर निगम को इन बेसमेंट को सील करने के आदेश जारी किए थे।
तस्वीरों में देखे बाहर सरकारी ताला, अंदर चल रहा है कुछ और खेला
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.