पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Six Million Cash Stolen From House Property Dealer

प्रॉपर्टी डीलर के घर से छह लाख कैश और 15 तोले सोना चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना. धूरी लाइन के पास स्थित कमला नगर इलाके में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर के घर के ताले तोड़कर चोर कैश, गहने और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। घटना के समय गुरबचन सिंह अपने ससुराल पाउंटा साहिब गया हुआ था। उसके भाई हरसिमरन ने ताले टूटे हुए देखे तो सूचना गुरबचन को दी। डीलर ने घर आकर देखा तो अलमारी से छह लाख कैश, 15 तोले सोना, 10 तोले चांदी और दूसरा कीमती सामान गायब था। चौकी आत्म पार्क की पुलिस ने कमला नगर के गुरबचन सिंह की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

जांच ऑफिसर ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर गुरबचन सिंह के ससुर के बीमार होने के कारण वह पत्नी और बच्चों के साथ पाउंटा साहिब गया था। वीरवार सुबह जब डीलर का भाई हरसिमरन अपनी दुकान खोलने के लिए आया तो उसने घर के ताले टूटे देख इसकी जानकारी गुरबचन को दी। घर के कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारी में पड़ा सामान गायब था।

सौदे के लिए रखा था कैश: गुरबचन ने प्रॉपर्टी का सौदा करवाना था। इसी कारण उसने एक पार्टी से कैश लेकर रखा था। रकम उसने पाउंटा साहिब से लौटकर दूसरी पार्टी को देनी थी। लेकिन चोर पहले ही कैश चुराकर ले गए। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जांच ऑफिसर ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर के साथ वाले घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। इसकी फुटेज निकाली जा रही है।
(तोड़ा गया लाॅकर।)