पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाड़ी में कम डाला तेल तो SMS खोल देगा पोल, हाईटेक होंगे HP के 25 पंप

गाड़ी में कम डाला तेल तो SMS खोल देगा पोल, हाईटेक होंगे HP के 25 पंप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। अगर पेट्रोल या डीजल डालते वक्त पंप के सेल्समैन ने हेराफेरी की तो कस्टमर के मोबाइल पर आने वाला एसएमएस उसकी पोल खोल देगा। यह हाईटेक ऑटोमेशन सिस्टम भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 25 पेट्रोल पंपों में लगाया जा रहा है। जहां एटीएम से होने वाली बैंक ट्रांजेक्शन की तर्ज पर तेल डलवाने पर उसकी कंप्लीट डिटेल्स कस्टमर के मोबाइल पर पहुंच जाएंगी। हालांकि शहर में यह सुविधा अभी कोई दूसरी पेट्रोलियम कंपनी नहीं दे रही है।

एक बार रजिस्ट्रेशन, हर बार एसएमएस: इस स्कीम में बीपीसीएल के पेट्रोल पंप पर तेल डलवाते वक्त कस्टमर का नाम, गाड़ी नंबर और मोबाइल नंबर ऑटोमेशन सिस्टम में फीड कर लेंगे। अगली बार जब आप बीपीसीएल के पंप पर पेट्रोल या डीजल डलवाएंगे तो बिल काटते ही एसएमएस कस्टमर के मोबाइल नंबर पर पहुंच जाएगा। इससे उस दिन पेट्रोल या डीजल के रेट के साथ कितना तेल डाला? उसका बिल कितना बना? कौन से पेट्रोल पंप से डाला? इसकी तुरंत इन्फॉर्मेशन मिलेगी।
हमने कस्टमर्स व उनकी गाड़ियों की डिटेल्स फीड करनी शुरू कर दी है। लगभग 11 हजार गाड़ियों का डेटा फीड हो चुका है। उनकाे एसएमएस का लाभ मिल रहा है।
-गौरव शर्मा, सेल्ज मैनेजर, बीपीसीएल पंप, फाउंटेन चौक