पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Special Surprise Checkpoint On Sub division Level

सिटी के बाद सब डिवीजन लेवल पर लगेंगे स्पेशल सरप्राइज नाके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना. ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के लिए शहर में मिली सक्सेस के बाद अब सब डिवीजन लेवल पर स्पेशल सरप्राइज पुलिस नाके लगेंगे। जिसकी अगुवाई प्रशासन की तरफ से इलाके के एसडीएम, तहसीलदार या नायब तहसीलदार आैर पुलिस की तरफ से डीएसपी, एसएचओ या ट्रैफिक इंचार्ज करेंगे। बचत भवन में हुई रोड सेफ्टी कमेटी की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। जिसकी अगुवाई एडीसी जगराओं नीरू कत्याल गुप्ता कर रही थीं।

मीटिंग में शहर में चली ट्रैफिक मुहिम की तारीफ करते हुए डीसी रजत अग्रवाल की अगुवाई वाली कैंपेन को पूरे जिले में शुरू करने का फैसला लिया गया। इसमें सभी एसडीएम को हिदायत दी गई कि वो अपने इलाके के एडवोकेट्स, मीडिया पर्सन और एनजीओ मेंबर्स को साथ लेकर नाकाबंदी शुरू करें। मीटिंग में खन्ना के एडीसी अजय सूद, एसडीएम जगराओं अपनीत कौर रियात, रायकोट की शेना अग्रवाल, लुधियाना पूर्वी के परमजीत सिंह, समराला की अनुप्रिता जौहल और एडीसीपी ट्रैफिक गुरदीप सिंह उपस्थित थे।
रिफलेक्टर लगाने की कैंपेन चलेगी
मीटिंग में तय हुआ कि जल्द ही व्हीकल्स पर रिफलेक्टर लगाने की कैंपेन शुरू की जाएगी। खासकर बड़े ट्रॉलों व ट्रॉलियों पर रिफलेक्टर लगेंगे। शहर की क्रॉसिंग्स और एक्सीडेंट्स प्रोन एरियाज में साइनेज (दिशासूचक) और रिफलेक्टर लगेंगे। जालंधर से आने वाले व्हीकल्स के ड्राइवरों की सहूलियत के लिए जालंधर बाईपास पर स्पेशल रिफलेक्टर इंडिकेटर लगाए जाएंगे। खन्ना से अाने वाली गाड़ियों की स्पेशल चेकिंग का भी फैसला लिया गया।
सही ड्राइविंग करने वाले को ही मिले लाइसेंस
मीटिंग में डीटीओ अनिल गर्ग ने बताया कि अब ड्राइविंग की अधूरी नॉलेज वालों को लाइसेंस नहीं मिल सकेगा। उनको पक्का ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के लिए ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक से गुजरना पड़ेगा। इसके लिए लुधियाना में सरकारी कॉलेज (गर्ल्स), वर्धमान मिल्स के सामने गलाडा मैदान, जगराओं और खन्ना सिटी में स्पेशल ड्राइविंग ट्रैक बनाए जा रहे हैं। जो अप्रैल महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे।