पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना। सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूली छात्र बेहोश हो जाने से हड़कंप मच गया। ये स्कूल बीआरएस नगर में है। अभिभावकों से बात करने पर पहले तो गंदा पानी आने और साथी छात्र द्वारा पीटने की बात कही। बाद में गंदे पानी की बात से यू टर्न ले लिया। वहीं स्कूल प्रबंधन ने बच्चे के बेहोश होने के साथ-साथ सबी बातों को मजह अफवाह बताया। हुआ यूं कि शुक्रवार को स्कूल में कुछ बच्चों के अभिभावक प्रिंसीपल से शिकायत करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को तीसरी कक्षा का एक छात्र स्कूल का पानी पीने के पेट में दर्द बताने लगा। इसके अलावा उसी की कक्षा के छात्र की ओर से उसके पेट में घूंसा मारा। इसके बाद उनका बेचा बेहोश हो गया। बाकी के अभिभावकों ने भी आरोप लगाया कि उक्त छात्र ने दूसरे को भी घूंसे मारे। इस दौरान अभिभावक मीनाक्षी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके बच्चे को स्कूल के किसी दूसरे बच्चे ने पेट में घूंसा मार दिया था। इसकी शिकायत करने के लिए वह स्कूल गई थीं। इसके अलावा और कोई बात नहीं हुई। बाकी रही स्कूल में गंदा पानी आने की बात तो ऐसी कोई बात नहीं हुई। प्रिंसीपल को फोन किया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। स्कूल की काउंसलर शमीना ने स्कूल का पक्ष रखते हुए कहा कि स्कूल में किसी तरह की कोई बात नहीं हुई। गंदा पानी आने से बच्चा बीमार होने की बात अफवाह है। उनके पास एक अभिभावक अपने बच्चे की काउंसलिंग के लिए आए थे, वह अपने ऑफिस से नहीं मिली। इसके चलते वह प्रिंसीपल के ऑफिस पहुंच गए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.