पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना. 10वीं व 12वीं की सालाना परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को अब अपने रोल नंबर लेने के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पडेंग़े। क्योंकि इस बार पीएसईबी ने ऑनलाइन रोल नंबर (एडमिट कार्ड) जारी करने का सिस्टम शुरू किया है। जिसमें स्टूडेंट्स या स्कूल प्रबंधकों को बोर्ड द्वारा भेजे रोल नंबर नहीं मिलते तो वह अपने स्कूल लॉगिन से रोल नंबर को डाउन लोड करके उस कॅापी को अटेस्ट करने के बाद स्टूडेंट्स को सौंप सकते हैं।
यह कॉपी प्रत्येक परीक्षा केंद्र में स्टूडेंट्स की एंट्री करवाएगी। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के प्रैक्टिकल टेस्ट 15 फरवरी से शुरू होंगे। जबकि १२वीं की सालाना लिखित परीक्षा एक मार्च और 10वीं की 10 मार्च से शुरू हो रही हंै।
ऐसे में पहली बार पीएसईबी ने रेगुलर स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड (रोल नंबर कार्ड) स्कूल लॉगिन में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिनको स्कूल प्रबंधक 5 फरवरी 2014 से डाउनलोड कर सकते हैं और उनको अटेस्ट करके स्टूडेंट्स को रोल नंबर जारी कर सकते हंै। बोर्ड ने रीअपियर, कंपार्टमेंट और एडिशनल सबजेक्ट, डिवीजन इंप्रूवमेंट के तौर पर परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को भी इस परेशानी से बचाने के लिए पोस्टल के जरिए तो रोल नंबर कार्ड भेजे हैं। इसी के साथ पंजाब बोर्ड की वेबसाइट पर भी रोल नंबर को अपलोड किया है। जिससे अगर किसी स्टूडेंट्स को रोल नंबर समय पर नहीं मिलता तो वह पंजाब बोर्ड के जिला मैनेजर के दफ्तर में स्थापित कंप्यूटर सैल से संपर्क कर सकता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.