लुधियाना। नगर निगम के सुविधा केंद्रों में एक घंटे का इजाफा कर दिया गया है। अब नगर निगम के सुविधा केंद्र दोपहर तीन बजे की बजाय चार बजे तक खुले रहेंगे। पंजाब सरकार की ओर से 31 मार्च से पहले प्रॉपर्टी टैक्स की रिटर्न फाइल करने पर दस फीसदी की रिबेट दी जा रही है, लेकिन दैनिक भास्कर ने इन सुविधा सेंटरों का जायजा लेते हुए यहां लोगों को पेश आ रही समस्याओं का खुलासा करते कहा था कि दोपहर को तीन बजे सुविधा सेंटर के सर्वर बंद होने के चलते दर्जनों लोगों को बिना रिटर्न भरे लौटना पड़ रहा है। इसके अलावा सुविधा केंद्र में कम काउंटरों की व्यवस्था होने के चलते भी लोगों को घंटे कतार में खड़ा रहना पड़ता है।