पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गर्लफ्रेंड के पास दुबई नहीं भेजा तो जान दी, तीन बहनों में था इकलौता भाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। दुबई पहुंची प्रेमिका के पास जाने के लिए घरवालों ने पैसे नहीं दिए तो गुस्साए युवक ने फंदा लगा लिया। युवक सोनू अर्बन इस्टेट फेज दो के ईडब्ल्यूएस मकान में पेरेंट्स के साथ रहता था। तीन बहनों के इकलौते भाई सोनू की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने पंचायत की सहमति से युवक का संस्कार भी कर दिया।
इस घटना के बारे में पुलिस को भी जानकारी नहीं की गई। हालांकि बाद में पुलिस को इस बारे में संस्कार के बाद ही जानकारी मिली और उन्होंने मौके पर जाकर पूछताछ की। पंचायती सहमति और परिवार द्वारा कोई कार्रवाई न करने की बात सुनने के बाद पुलिस खाली हाथ लौट गई। ऐसे में पुलिस ने इस मामले में चुप्पी साध ली है और नो इनफॉरमेशन एंड नो एक्शन की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया है।

कुछ नहीं करता था इन दिनों युवक

सोनू की तीनों बहनें शादीशुदा और परिवार में सेटल हैं। सोनू लंबे समय से खाली था और एक लड़की के संपर्क में था। लड़की ने पिछले साल उससे किसी काम के लिए करीब 50 हजार रुपए लिए थे, जिसके बाद वह दुबई चली गई। अब वह लड़की दुबई में रहती है और सोनू उसके पास जाना चाहता था। इसके लिए उसने मां-बाप से दो लाख रुपए मांगे, क्योंकि लड़की ने कहा था कि पैसे लेकर वह लड़के का कागजात पूरे करवाकर वहां पर बुला लेगी। पैसे न मिलने पर उसने अपने घरवालों से झगड़ा किया और कमरे में चला गया। बाद में उसका शव फंदे से लटकता मिला। कॉलोनी के प्रधान अमरीक गिल ने कहा कि पंचायती सहमति के बाद लड़के का संस्कार कर दिया। मामला उनके घर का था और किसी ने भी कोई आरोप नहीं लगाया।