पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुसाइड नोट में कहा, मैं आत्महत्या लिए खुद हूं जिम्मेदार

कारोबार था ही, आत्महत्या से परिवार भी घाटे में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना। इस कौन सही कहता है कि कारोबार में घाटा हुआ फंदा लगाकर जान दे दी,क्या जान देने से घाटा भला पूरा हो जाएगा। अब इसे क्या कहें बेवकूफी या किस्मत के खेल। ऐसा ही एक वाक्य लुधियाना के न्यू नगर इलाके में घटा है। जहां के गुरचरण नामक (70) एक व्यकित ने कारोबार में नुकसान होने के कारण फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना शिमालपुरी इलाके के पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रख लिया है। पुलिस को घटना स्थल पर मिले सुसाइड नेट में गुरचरण सिंह ने लिखा है कि मैं मानसिक तौर पर काफी परेशान हो चुका हूं। इस लिए मैं खुदकुशी कर रहा हूं, जिसका जिम्मेदार मैं खुद हूं।

ये है पूरा मामला

गुरचरण के बेटे कमलजीत बताया कि कुछ समय पहले उसके पिता ने नट-बोल्ट की फैक्टरी लगाई थी। कामा में घाटा होने कारण फैक्टरी बंद कर दी। इसके बाद वह एक फैकटरी में लेबर का काम करने लगे, लेकिन घाटा पूरा नहीं होने से वह काफी तनाव में रहने लगे। इसकी के चलते बुधवार देर रात घर के साथ लगते प्लाट में उन्होंने पेड़ के साथ कपड़ा बांध कर आत्महत्या कर ली। सुबह आसपास के लोगों ने शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी।