पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से बचने के लिए हैंड शेक की बजाय हाथ जोड़कर कहें नमस्ते

स्वाइन फ्लू से बचने के लिए हैंड शेक की बजाय हाथ जोड़कर कहें नमस्ते

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना. स्वाइन फ्लू के चलते फैली दहशत के बीच डॉक्टर प्रिवेंशन इज बेटर देन क्योर के फाॅर्मूले पर जोर दे रहे हैं। इसके लिए सभी को हैंडशेक करने से परहेज रखने की सलाह दी जा रही है। हेलो कहने के लिए हाथ मिलाने की बजाय हाथ जोड़कर नमस्ते कहने की एडवाइज भी कारगर साबित हो रही है। दरअसल, स्वाइन फ्लू के मरीज को जुकाम और खांसी होती है। जिसके चलते मरीज का हाथ बार-बार उसके नाक या मुंह पर लगता है। अगर वह किसी स्वस्थ व्यक्ति से हाथ मिलाता है तो उसे भी फ्लू होने का खतरा रहता है। इस कारण डॉक्टर लोगों को फ्लू से पीड़ित व्यक्ति से हैंडशेक करने से मना करते हैं। अगर गलती से हाथ मिला लिया गया हो तो, तुरंत हाथ धोने चाहिए। प्रिवेंशन के लिए जारी हिदायतों में हैंडशेक से बचने और बार-बार हाथ धोने की सलाह दी जाती है।
फोर्टिस हॉस्पिटल की मेडिसन स्पेशलिस्ट डॉ. हरप्रीत बराड़ का कहना है कि स्वाइन फ्लू से बचने का सबसे पहला फार्मूला यही है कि हैंडशेक करने से बचा जाए। अगर हेलो कहनी है तो हाथ जोड़कर नमस्ते कहना बेटर है। ऐसा करके स्वाइन फ्लू के वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। आईएमए के पूर्व प्रधान और मेडिसन स्पेशलिस्ट डॉ. आरके शर्मा के मुताबिक स्वाइन फ्लू अपने आप में कोई बीमारी नहीं है। इसका वायरस व्यक्ति के शरीर की इम्युनिटी को कम कर देता है। जिसके चलते बाकी बीमारियां उस पर हावी हो जाती हैं। स्वाइन फ्लू से हुई ज्यादातर मौतों की वजह दूसरी बीमारियां ही रही हैं। इस कारण लोगों को स्वाइन फ्लू से डरने की बजाय प्रिवेंशन का ध्यान रखना चाहिए।