पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शादी का झांसा देकर नाबालिग से करता रहा दुष्कर्म

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. नाबालिग का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में थाना डाबा की पुलिस ने किडनैपर सदाम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से नाबालिग को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ पहले अपहरण का केस दर्ज किया गया था। अब दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है।जांच अधिकारी जनक राज के मुताबिक पश्चिम बंगाल का रहने वाला सदाम हुसैन पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लड़की को केरल लेकर गया है। पुलिस ने रेड कर आरोपी व नाबालिग को बरामद कर लिया। मेडिकल जांच करवाने के बाद उसके टेस्ट जांच के लिए भेज दिए हैं। नाबालिग ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए उससे जबरदस्ती करता रहा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।