- Hindi News
- Teen Lift Heavy Weight, Death In Ludhiana
जिम में 30 किलो के किशोर ने उठाया 35 किलो वजन, मौत
बेगोवाल. नडाला में एक जिम में कसरत करने गए 14 साल के लवदीप की ज्यादा वजन उठाने से मौत हो गई। पिता जसपाल सिंह ने बताया, उसका बेटा 8वीं में पढ़ता था। उसका वजन 30 किलो था। बुधवार को छुट्टी से घर आने के बाद वह जिम में कसरत करने चला गया। वहां कसरत कर रहे बाकी लड़काें ने बताया कि उसने पांच किलो ज्यादा भार उठा लिया था। बाद में उसने पेट व सीने में दर्द की शिकायत की तो उसे तुरंत एक अस्पताल ले गए पर वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।