पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना . मिनी सेक्रेटेरिएट में कारोबारी संजय से मारपीट करने वाले ठेकेदार व उनके कारिंदों के खिलाफ आल इंडिया ह्यूमन राइट्स कमेटी के राष्ट्रीय प्रधान विनोद कश्यप ने डीजीपी पंजाब व मानवाधिकार आयोग को शिकायत दी है। इस संबंध में एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री को मिल कर भी पर्चा दर्ज करने की मांग करेगा। कश्यप ने अधिकारियों से गुहार लगाई कि सार्वजनिक जगह पर कानून व्यवस्था बनाने को लेकर पुलिस खुद सुमोटो नोटिस के तहत कार्रवाई कर सकती थी।
आयोग को दी शिकायत में कश्यप ने बताया कि फॉर्म पर अधिक वसूली करने का मामला पहले भी सामने आ चुका है। आयोग को दी शिकायत में कश्यप ने मांग की कि इस मामले में लापरवाही दिखाने वाले अधिकारियों का तबादला भी करना चाहिए। मामले को लेकर वह हाइकोर्ट में भी जाएंगे।
इमोशनल ब्लैकमेलिंग
कारोबारी संजय कुमार की डीसी दफ्तर में और फिर पुलिस चौकी में पिटाई पर एसीपी ध्रुमन निंबले और पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लों की कार्यप्रणाली को शहर के कारोबारी और वकील संदेह की नजर से देख रहे हैं। वकीलों और कारोबारियों का कहना है कि कारोबारी संजय व उनके बेटे पर 20 कारिंदे मिल कर हमला कर पीटते हैं। पुलिस चौकी में गोली मारने की धमकी दी जाती है। ऐसे में पुलिस क्रॉस केस मान रही है। कानून के जानकारों का मानना है कि क्रॉस एफआईआर ऐसे मामलों में बनता ही नहीं है।
कानून कहता है कि अगर अपने बचाव में भी संजय कारोबारी ने हाथ उठाया है तो भी संजय पर क्रॉस एफआईआर नहीं होना चाहिए। अगर 20 लोग एक आदमी को पीट रहे हैं, तो आदमीअपने बचाव के लिएकुछ तो करेगा ही। कारोबारी और वकील कहते हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले कारोबारी को पुलिस इमोशनल ब्लैकमेल कर रही है। पुलिस की मंशा में खोट है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.