पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबटाला. भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक जगदीश साहनी की भाजपा में घर वापसी तय हो गई है। पार्टी में वापसी से संबंधित सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो गई हैं और एक-दो दिन में साहनी की घर वापसी की विधिवत घोषणा होने की पूरी संभावना है। इस संबंध में जगदीश साहनी ने पुष्टि भी कर दी है।
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले साहनी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इससे पहले साहनी वर्ष 1992, 1997 और 2007 में बटाला से भाजपा के विधायक बने थे। लेकिन कई राजनीतिक कारणों के चलते पार्टी के कुछ बड़े नेताओं के साथ वह विवादों में रहे और 12 जनवरी 2012 में उन्होंने खुद ही पार्टी छोड़ दी। पार्टी छोड़ते समय साहनी ने कहा था कि उन्होंने 20 साल पार्टी को सेवाएं दीं, लेकिन कुछ नेताओं ने उन्हें आहत किया है, इसलिए वह पार्टी छोड़ रहे हैं।
साहनी की वापसी की संभावना से बटाला भाजपा के कार्यकर्ता खुश हैं। कई सीनियर कार्यकर्ताओं का कहना है कि साहनी के पार्टी में वापसी के बाद बटाला में भाजपा को फिर से मजबूती मिलेगी। दरअसल बटाला सीट अकाली दल को मिलने के बाद एक तरह से बटाला में भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल में गिरावट आ गई थी।
घोषणा आज या कल
भाजपा में वापसी पर पूर्व विधायक जगदीश साहनी ने बताया कि पार्टी में वापसी को लेकर सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो गई हैं और एक-दो दिन में प्रदेश हाईकमान इसकी घोषणा का देगी। भाजपा पंजाब के संगठन सचिव अजय जमवाल ने भी बताया कि साहनी की वापसी पर पार्टी में कार्रवाई चल रही है, एक-दो दिन में स्थिति साफ हो जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.